search

India vs Pakistan: नो हैंडशेक पॉलिसी रही बरकरार, टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा ने नहीं मिलाया हाथ

cy520520 3 hour(s) ago views 170
  

कप्‍तानों ने नहीं मिलाया हाथ  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में जिस मैच का इंतजार हो रहा था, वह अब शुरू हो गया है। कोलंबो के प्रेमदासा स्‍टेडियम में भारत और पाकिस्‍तान की टक्‍कर हो रही है। पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव और आगा ने हाथ नहीं मिलाया।  

पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी स्टिकी लग रही है, इसलिए हमें लगता है कि इससे शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, इसलिए हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं। हम टीम में काफी सहज हैं और इस चुनौती के लिए उत्साहित हैं। यह बड़ा मैदान है और पिच धीमी है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  

क्या आपको पहले बल्लेबाजी करने में कोई आपत्ति है? इस सलाव के जवाब में भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, बिलकुल नहीं। हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमने यहां के नतीजे देखे हैं। हमने पिछले दो मैचों में पहले बल्लेबाजी की है और दोनों में ही जीत हासिल की है, इसलिए हम कुछ भी बदलना नहीं चाहते।

बड़े मैच को लेकर उन्‍होंने कहा, मुझे लगता है कि यह कहना आसान है कि यह सिर्फ एक और मैच है, लेकिन यह एक बड़ा अवसर है। ये मैच हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। यही ज्यादा महत्वपूर्ण है। वर्तमान पर फोकस करें, अपनी स्किल पर भरोसा रखें, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और खुद पर भरोसा रखें।

सूर्या ने टॉस के दौरान बताया कि भारतीय टीम ने 2 बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को जगह मिली है। वहीं अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन बाहर हुए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158023