search

रोज वाली कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं? आज डिनर में ट्राय करें भारत के इन 4 राज्यों की मशहूर कढ़ी रेसिपीज

Chikheang 3 hour(s) ago views 964
  

भारत की 4 मशहूर क्षेत्रीय कढ़ी रेसिपीज (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रसोई का जादू ही कुछ ऐसा है कि यहां सामग्रियां वही रहती हैं, लेकिन बनाने का तरीका बदलते ही खाने का पूरा स्वाद ही बदल जाता है। हमारी अनेकता में एकता सिर्फ संस्कृति में नहीं, बल्कि हमारी थाली में भी झलकती है।  

इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है- हम सब की चहेती कढ़ी। कहीं यह खट्टी है, तो कहीं मीठी; कहीं मसालेदार है, तो कहीं बिल्कुल सादी बनाई जाती है। कढ़ी एक है, लेकिन इसके अवतार अनेक हैं, तो चलिए, आज हम आपको कढ़ी के ऐसे ही 4 जायकों के बारे में बताएंगे, आप घर बैठे अपनी रसोई में तैयार कर सकते हैं।
गुजराती कढ़ी

  

  • सामग्री: दही, बेसन, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, चीनी/गुड़, पानी, नमक।
  • तड़का: घी, सरसों के बीज, जीरा, मेथी दाना, हींग, करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग।


बनाने का तरीका

दही, बेसन, पानी, मसाले और चीनी को अच्छी तरह फेंट लें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने और उबलने तक पकाएं। घी में तड़का तैयार करें और कढ़ी के ऊपर डालें। कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
पंजाबी कढ़ी पकोड़ा

  

  • पकोड़ा सामग्री: बेसन, प्याज, आलू, हरी मिर्च, मसाले, तलने के लिए तेल।
  • कढ़ी सामग्री: दही, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पानी, अदरक-लहसुन का पेस्ट। तड़का: तेल/घी, जीरा, सरसों के बीज, मेथी दाना, प्याज, लाल मिर्च, कसूरी मेथी।


बनाने का तरीका

सबसे पहले पकोड़ों को तल लें। दही, बेसन, मसाले और पानी को अच्छी तरह फेंट लें। गाढ़ा होने तक पकाएं। प्याज और मसालों से तड़का तैयार करें। कढ़ी में पकौड़े और तड़का डालें। धीमी आंच पर पकाएं।
राजस्थानी कढ़ी

  

  • सामग्री: दही, बेसन, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पानी, नमक।
  • तड़का: घी, सरसों के बीज, जीरा, सौंफ, हींग, सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च।


बनाने का तरीका

दही, बेसन, पिसे मसाले और पानी को मिलाएं। मध्यम आंच पर उबाल आने और गाढ़ा होने तक पकाएं। घी और साबुत मसालों से एक बढ़िया तड़का तैयार करें और कढ़ी पर डालें। फिर इसे धीमी आंच पर पकने दें।
महाराष्ट्रीयन कढ़ी

  

  • सामग्री: छाछ या दही+पानी, बेसन (वैकल्पिक), अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, चीनी, नमक, हल्दी।
  • तड़का: घी/तेल, सरसों के बीज, जीरा, हींग, हल्दी, करी पत्ते।


बनाने का तरीका

छाछ को अदरक-हरी मिर्च के पेस्ट, चीनी, नमक और हल्दी के साथ फेंटें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि कढ़ी न फटे। इसे पूरी तरह उबलने न दें। तड़का तैयार करके कढ़ी में डालें। धनिये से सजाकर परोसें।

यह भी पढ़ें- घर पर बनाना है रेस्टोरेंट जैसा कड़ाही चिकन? तो नोट कर लें आसान रेसिपी और स्पेशल मसाला

यह भी पढ़ें- फिरनी की ठंडक से हलवे की गरमाहट तक, आज भी दिलों पर राज करती हैं पंजाब की ये मिठाइयां
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162296