search

एयरलिफ्ट कर मोहाली लाए गए मुख्यमंत्री भगवंत मान; संगरूर में बिगड़ी सेहत, केजरीवाल के साथ शिवलिंग का किया था अभिषेक

LHC0088 3 hour(s) ago views 972
  

मुख्यमंत्री भगवंत मान।  



स्टेट ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वह संगरूर में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता के साथ थे। उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री संगरूर में कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण शुरू किया है।  

इससे पहले  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला संगरूर के धूरी में स्थित प्राचीन श्री रणकेश्वर मंदिर रणीके में उन्होंने केजरीवाल के साथ माथा टेका था व शिवलिंग का अभिषेक किया था।  

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर धूरी के श्री रणकेश्वर मंदिर रणीके पहुंचे केजरीवाल, सीएम मान व सिसोदिया, विधिवत किया जलाभिषेक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160286