search

दार्जिलिंग टॉय ट्रेन को 145 साल में मिली पहली महिला टिकट कलेक्टर, सरिता योलमो ने रचा इतिहास

deltin33 Yesterday 16:26 views 463
  

दार्जिलिंग टॉय ट्रेन को 145 साल में मिली पहली महिला टिकट कलेक्टर सरिता योलमो ने रचा इतिहास (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन में पहली बार किसी महिला को टिकट कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। सरिता योलमो ने 145 साल पुराने दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) में वरिष्ठ वाणिज्यिक-सह-टिकट संग्राहक (सीटीसी) बनकर इतिहास रच दिया है। यह रेलवे यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल है।

55 वर्षीय सरिता योलमो गोरखा समुदाय से आती हैं। इससे पहले वे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर सीटीसी के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस, गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों में टिकट कलेक्टर की जिम्मेदारी निभाई है।

सरिता की यह नियुक्ति इसलिए खास है क्योंकि डीएचआर के 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को यह जिम्मेदारी मिली है।
नई जिम्मेदारी, नई चुनौती

सरिता योलमो ने बताया कि शुरुआत में उन्हें थोड़ा डर लगा था। उन्होंने कहा कि दूसरी ट्रेनों में उनके साथ कई सहकर्मी होते थे, लेकिन टॉय ट्रेन में वे अकेली होती हैं।

उन्होंने कहा, “टॉय ट्रेन में यात्रियों और पर्यटकों की पूरी जिम्मेदारी मुझ पर है।“ हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि पहले दिन की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उन्हें बहुत खुशी हुई। सरिता का यह कदम न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा की बात है।

MP-UP और राजस्थान में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; दक्षिण भारत के 4 शहरों में छाया कोहरा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471611