search

हरियाणा: ट्रांसफर ड्राइव में शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, 8 जिलों में एक भी पद नहीं; गृह जिले की उम्मीदों को झटका

deltin33 3 hour(s) ago views 661
  

हरियाणा में जिला काडर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो गई है (प्रतीकात्मक फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जिला काडर स्थानांतरण प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी होने के बाद जहां शनिवार को नए सिरे से ट्रांसफर ड्राइव शुरू हो गई, वहीं शिक्षकों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी जिला और कैटेगरी अनुसार वैकेंसी स्टेटस रिपोर्ट में कई जिलाें में विभिन्न वर्गों के लिए सीटें ही नहीं हैं। ऐसे में गृह जिले में लौटने के लिए प्रयासरत जूनियर बेसिक ट्रेंड (जेबीटी), प्राथमिक (पीआरटी) शिक्षकों तथा मुख्य अध्यापकों को झटका लगा है।  

आठ जिलों भिवानी, दादरी, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत जिलों में सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग-ए के लिए कोई खाली जगह नहीं है। सामान्य वर्ग में 11 जिलों में कोई वैकेंसी नहीं है, जिनमें भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रेवाड़ी और सोनीपत शामिल हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 जिलों भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर में कोई वैकेंसी नहीं है।

पिछड़ा वर्ग-ए के लिए 15 जिलों भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, जींद और पंचकूला में सीट रिक्त नहीं है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग-बी के लिए 11 जिलों दादरी, हिसार, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में कोई सीट उपलब्ध नहीं है। अंतर्जिला स्थानांतरण चाहने वाला अध्यापक एक से 21 तक कितने भी जिलों का चुनाव कर सकता है।

यदि उसको चिन्हित जिलों में से जिला नहीं मिल पाता है तो वह अपने पुराने जिला में ही पदस्थ रहेगा। अंतर्जिला तबादले में सबसे पहले महिलाएं व प्रोटेक्टिड कैटेगरी के अध्यापक (कटैगरी वाइज) शामिल होंगी।

उसके बाद यदि रिक्तियां रहती हैं तो पुरुष अध्यापक (कटैगरी वाइज) और उसके बाद भी यदि रिक्तियां रहती हैं तो महिलाएं व प्रोटेक्टिड कैटेगरी के अध्यापक (दूसरी कटैगरी में भी) शामिल होंगी। फिर भी यदि रिक्तियां बचती हैं तो बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए पुरुष अध्यापकों को नियुक्ति दी जा सकती है। अध्यापकों में टाई होने पर उम्र, महिलाएं और अंग्रेजी वर्णमाला के नाम के अनुसार निर्णय होगा।  

नए शेड्यूल के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक शिक्षक 14 से 18 फरवरी तक अपनी पसंद का जिला पोर्टल पर बता सकेंगे। 19 से 21 फरवरी तक जिला आवंटन की प्रक्रिया को पूरा कर एमआइएस पोर्टल पर परिणाम प्रकाशित कर दिए जाएंगे।

इसके बाद 22 से 26 फरवरी के बीच शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। जिन जिलों में 95 प्रतिशत से कम प्राथमिक शिक्षक हैं, अब वहां के शिक्षक भी स्थानांतरण करा सकेंगे। काडर बदलने में महिला शिक्षकों को वरीयता मिलेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471429