search

बाबा दरबार से देर तक लाइव दर्शन रहा बाध‍ित, भक्‍तों को झेलनी पड़ी दुश्‍वारी, यहां कर सकते हैं आप भी LIVE दर्शन

Chikheang 3 hour(s) ago views 792
  

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ लाइव दर्शन में बाधा, भक्तों को हुई परेशानी।  



जागरण संवादददाता, वाराणसी। महाश‍िवरात्र‍ि पर बाबा दरबार में भक्‍तों के ल‍िए दर्शन पूजन के अनवरत क्रम के ल‍िए मंद‍िर प्रशासन की ओर से लाइव दर्शन की व्‍यवस्‍था की गई थी। लेक‍िन सुबह काफी देर तक मंद‍िर के गर्भगृह से लाइव प्रसारण में बाधा आ गई। वीड‍ियो एक ही जगह पर काफी देर तक स्‍थ‍ित रहने से दूर दराज के भक्‍तों को मंद‍िर के गर्भगृह में बाबा का सीधा प्रसारण नहीं म‍िल सका।  

बाबा दरबार में प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों से संपर्क का प्रयास करने पर 11.45 बजे के करीब इसे पुन: शुरू क‍िया गया तो बाबा के अरघे की साफ सफाई के क्रम का सीधा प्रसारण दोबारा भक्‍तों को नजर आया। हालांक‍ि इसके पूर्व काफी देर तक मंद‍िर के गर्भगृह से सीधा प्रसारण बाध‍ित रहने की वजह से भक्‍तों को काफी न‍िराशा भी हाथ लगी। बाबा दरबार के लाइव प्रसारण में महाश‍िवरात्र‍ि जैसे पर्व पर सीधा प्रसाारण में बाधा आना काफी च‍िंंताजनक रहा।  

  

बाबा दरबार में देर तक इसी च‍ित्र के साथ वीड‍ियो स्‍थ‍िर बना रहने से भक्‍तों को आनलाइन बाबा का दर्शन बाध‍ित रहा। - वीड‍ियोग्रैब

दरअसल बाबा दरबार के आध‍िकार‍िक पोर्टल https://www.shrikashivishwanath.org/ पर मंद‍िर की सभी गत‍िव‍िध‍ियां आनलाइन उपलब्‍ध हैं। हाल ही में एआइ आधार‍ित सेवा भी शुरू की गई है। इसी पोर्टल के सेक्‍शन में मंद‍िर के लाइव दर्शन के ह‍िस्‍से पर पूरे व‍िश्‍व से कहीं भी आस्‍थावान एक क्‍ल‍िक कर बाबा के गर्भगृह से सीधा प्रसारण YOUTUBE के माध्‍यम से देख सकते हैं। मगर सुबह https://youtu.be/WKIeERVeF58 के ल‍िंंक पर बाबा दरबार के गर्भगृह से अचानक वीड‍ियो का प्रसारण एक ही जगह पर थम गया।  

बाबा दरबार से प्रसारण थमने के बाद जागरण की ओर से मं‍द‍िर प्रशासन को इस बाबत जानकारी की गई तो थोड़ी देर में प्रसारण को दोबारा शुरू कर द‍िया गया। प्रसारण शुरू होने के बाद भक्‍तों को गर्भगृह का प्रसारण दोबारा द‍िखने लगा। प्रसारण शुरू होते ही भक्‍तों को देश व‍िदेश से बाबा के गर्भगृह से दोबारा जुड़ने का अवसर महाश‍िवरात्र‍ि पर म‍िला। हालांक‍ि प्रसारण बाध‍ित रहने के दौरान भी ओम नम: श‍िवाय मंत्र का उच्‍चारण जारी रहा।  

यह भी पढ़ें : VIDEO : महाश‍ि‍वरात्र‍ि पर बम- बम हुई काशी, दो लाख से अध‍िक अब तक कर चुके बाबा का अभ‍िषेक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162131