search

रोहतक दोहरा हत्याकांड: पोलंगी गांव में पसरा मातम, सुरक्षा कारणों से गांव के बजाय शहर में हुआ अंतिम संस्कार

Chikheang 3 hour(s) ago views 486
  

दोहरे हत्याकांड में शवों का पीजीआइ में पोस्टमार्टम के बाद रोहतक शहर में ही किया दाह संस्कार (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, रोहतक। गांव पोलंगी में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मृतकों के बड़े भाई जगमेंद्र उर्फ नान्हा सुरक्षा कारणों से अपने दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार गांव में न कर रोहतक के शीला बाइपास स्थित श्मशान घाट में किया।

जगमेंद्र ने कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में चार टीमों का गठन किया है और लगातार छापेमारी की जा रही है।जगमेंद्र ने बताया कि दो वर्ष पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारने की घटना के बाद रंजिश शुरू हुई थी। तब से लगातार धमकियां मिल रही थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जगमेंद्र ने बताया कि घटना के समय वह कोर्ट की तारीख पर गया हुआ था। सुबह करीब 11:15 बजे जब वह घर लौटा तो माहौल बदला हुआ था। बाहर कुछ लोग खड़े थे और अंदर से रोने की आवाजें आ रही थीं। जैसे ही वह आगे बढ़ा, कुछ लोगों ने कहा कि ये भी आ गया। इसके बाद उसे भाइयों की हत्या की जानकारी मिली।

सुबह घर से निकलते समय भाइयों से सामान्य बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा था कि खाना खा लेना और प्लाट में लगी सब्जियों को पानी दे देना। भाइयों ने हंसते हुए जवाब दिया था कि इस बार कोर्ट से लंबी तारीख लेकर आना। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। मृतक कर्मबीर भगवान में गहरी आस्था रखता था और 40 दिन के व्रत पर था, जिनमें से 12 दिन पूरे हो चुके थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162107