search

रोहतक दोहरे हत्याकांड में 10 के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रही पुलिस

deltin33 3 hour(s) ago views 301
  

पोलंगी दोहरे हत्याकांड में 10 के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में गांव पोलंगी में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मृतकों के बड़े भाई जगमेंद्र उर्फ नान्हा सुरक्षा कारणों से अपने दोनों भाईयों का अंतिम संस्कार गांव में न कर रोहतक के शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में किया।

जगमेंद्र ने कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में चार टीमों का गठन किया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। जगमेंद्र ने बताया कि दो वर्ष पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारने की घटना के बाद रंजिश शुरू हुई थी।

तब से लगातार धमकियां मिल रही थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जगमेंद्र ने बताया कि घटना के समय वह कोर्ट की तारीख पर गया हुआ था। सुबह करीब 11:15 बजे जब वह घर लौटा तो माहौल बदला हुआ था। बाहर कुछ लोग खड़े थे और अंदर से रोने की आवाजें आ रही थीं।

जैसे ही वह आगे बढ़ा, कुछ लोगों ने कहा कि ये भी आ गया। इसके बाद उसे भाईयों की हत्या की जानकारी मिली। सुबह घर से निकलते समय भाईयों से सामान्य बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा था कि खाना खा लेना और प्लॉट में लगी सब्जियों को पानी दे देना।

भाईयों ने हंसते हुए जवाब दिया था कि इस बार कोर्ट से लंबी तारीख लेकर आना। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। मृतक कर्मबीर भगवान में गहरी आस्था रखता था और 40 दिन के व्रत पर था, जिनमें से 12 दिन पूरे हो चुके थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471297