search

इतनी अधिक टिकट और अलग से भी लाइन नहीं... ताजमहल पर अव्यवस्था पर विदेशी पर्यटक ने उठाए सवाल

Chikheang 5 hour(s) ago views 646
  

फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, आगरा। विदेशी महिला पर्यटक ने ताजमहल में अव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। महिला पर्यटक ने विदेशी पर्यटकों से अधिक प्रवेश शुल्क लिए जाने के बावजूद अलग से लाइन नहीं होने का मुद्दा उठाया है। लंबी लाइन में साथी पर्यटक और उसके बुजुर्ग पिता की स्थिति खराब होने की पीड़ा उसने उठाई है।  
अधिक शुल्क लेने के बावजूद अलग लाइन नहीं होने का उठाया मुद्दा

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित स्मारकों में विदेशी व भारतीय पर्यटकों के लिए अलग-अलग प्रवेश शुल्क निर्धारित है। ताजमहल का प्रवेश शुल्क विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये (500 रुपये पथकर शामिल) और भारतीयों के लिए 50 रुपये (10 रुपये पथकर शामिल) है। मुख्य मकबरे पर जाने के लिए दोनों पर्यटकों को अतिरिक्त प्रवेश शुल्क के 200 रुपये देने होते हैं।
इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ ताजमहल में बनाया गया वीडियो

शनिवार को ताजमहल के फोरकोर्ट में विदेशी महिला पर्यटक द्वारा बनाया गया 34 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। इसमें वह कह रही है कि विदेशी पर्यटकों के लिए अलग से लाइन नहीं है, जबकि उनसे कहीं अधिक प्रवेश शुल्क लिया जाता है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल में अव्यवस्था है, जिसे दूर किया जा सकता है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लंबी लाइन में लगे-लगे मेरे एक साथी और उनके बुजुर्ग पिता की स्थिति खराब हो गई।
पर्यटक का वीडियो संज्ञान में

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि विदेशी पर्यटक का वीडियो संज्ञान में है। उसने लंबी लाइन में लगने से परेशान होने की बात कही है। वह लाइन में कहां लगी थी, इसका जिक्र पर्यटक ने नहीं किया है। टिकट विंडो और टर्न स्टाइल गेट पर विदेशी पर्यटकों की अलग लाइन लगती हैं। संभव है कि सुरक्षा जांच या बैटरी कार के लिए पर्यटक को लाइन में लगना पड़ा हो।
सुविधाएं देने की हुई थी बात

आगरा टूरिज्म डवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा बताते हैं कि ताजमहल के प्रवेश शुल्क में वृद्धि करते समय विदेशी पर्यटकों को सुविधाएं देने की बात कही गई थी। उन्हें अलग लाइन के साथ पानी की बोतल व शू कवर और बैटरी कार की सेवा निश्शुल्क दी जानी थी। पर्यटकाें के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था आज तक उचित ढंग से नहीं हो सकी है।
ताजमहल में किया प्रपोज

ताजमहल का एक अन्य वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। 11 सेकेंड के वीडियो में एक कपल नजर आ रहा है। युवक अपनी पत्नी को घुटनाें पर बैठकर प्रपोज करते हुए अंगूठी पहना रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162065