search

गाजियाबाद में पिता पर ढाई साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

LHC0088 2026-2-15 05:26:05 views 703
  

पिता पर ढाई साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने अपने पति पर ढाई साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि आरोपित छह माह से बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस बच्ची का मेडिकल करा रही है।

खोड़ा की रहने वाली एक महिला का कहना है कि उनकी चार साल पहले मजदूरी करने वाले एक युवक से शादी हुई थी। यहां वह पति व ढाई साल की बेटी के साथ रहती हैं। आरोप है कि उनका पति छह माह से ढाई साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। पता चलने पर उन्होंने विरोध किया लेकिन पति ने उन्हें धमका दिया और हरकतों से बाज नहीं आया।

पीड़िता ने पति की छिपकर वीडियो बना ली और वीडियो पुलिस को देते हुए शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपित पिता को हिरासत में लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो की जांच की जा रही है। पिता को हिरासत में लेकर बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- \“बीमारी ठीक भी होने लगे तो बीच में न छोड़ें दवा\“, इंदिरापुरम में आयोजित एएमआर पर प्रहार कार्यक्रम में डॉक्टर की सलाह
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126