search

हैवानियत की सारी हदें पार: जम्मू में 3 साल की मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी, हालत नाजुक

cy520520 3 hour(s) ago views 1040
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी, जागरण जम्मू। बिशनाह कस्बे में शनिवार को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मशार कर दिया। कस्बे में एक 22 वर्षीय दरिंदे ने तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और उसे अपनी हवास का शिकार बना डाला।

आरोपित ने बच्ची को लहूलुहान हालत में तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। स्वजनों ने आरोपित को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कड़ी सजा नहीं मिली तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने ऐसे दरिंदों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है।

बिश्नाह कस्बे में एक दरिंदे ने एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची को बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्ची को रोते हुए देखा तो उसके पास गए और उसके बारे में पूछताछ की तो वह डरी सहमी बच्ची कुछ बोलने की हालत में नहीं थी।

इसी बीच उस बच्ची के अभिभाव भी उसकी तलाश करते वहां पर पहुंच गए। बच्ची की हालत देख उनके होश उड़ गए। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि बच्ची को क्या हो गया है। बच्ची बिल्कुल नग्न अवस्था में थी और लहूलुहान थी। स्वनज बच्ची को लेकर बिशनाह उपजिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर महिला डाक्टरों ने बच्ची की मेडिकल जांच की, जिसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे तुरंत उसे शालामार अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने बिश्नाह पुलिस को सूचित किया। अस्तपाल पहुंचे थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बच्ची के स्वजनों के बयान दर्ज कर आरोपित के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के पिता ने बताया कि जब तक हमें पता चलता तब तक देर हो चुके थी। उन्होंने कहा कि इस आरोपित को सरेआम गोली मार देना चाहिए, तभी हमें इंसाफ मिलेगा। घटना के बाद क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बिश्नाह जैसे शांत इलाके में ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को सीधे फांसी पर लटकना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में 10 साल से फरार घोषित अपराधी मोहम्मद तारिक गिरफ्तार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157663