search

मैं जीवन में कुछ नहीं कर सका, माफ करना..., हरिद्वार में सुसाइड नोट लिखकर BAMS के छात्र ने की आत्महत्या

Chikheang Yesterday 21:27 views 141
  

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष का छात्र यशपाल।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।

छात्र का शव पथरी पावर हाउस के पास गंगनहर से बरामद हुआ। कमरे से मिले सुसाइड नोट में छात्र के हताश और मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। गोरखपुर से स्वजन के हरिद्वार पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

यशपाल ने सुसाइड नोट में माता-पिता और बड़े भाई से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह जीवन में कुछ नहीं कर सके। खुद को कमजोर बताते हुए यशपाल ने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं हैं। अब बहुत हो गया। इसलिए जीवन लीला समाप्त करने जा रहा हूं।

यशपाल की मौत की खबर फैलते ही ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। साथी छात्रों ने गहनता से जांच की मांग की। पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया है।

पुलिस के मुताबिक, यशपाल निवासी शाही भवन, इंदिरा नगर, पेंडलेगंज, गोरखपुर उत्तर प्रदेश यहां हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में पढ़ रहे थे।

यशपाल ने विकास कालोनी में किराये पर कमरा लिया था। शुक्रवार देर रात तक यशपाल कमरे पर नहीं लौटे तो तलाश शुरू हुई। कमरे से सुसाइड नोट मिलने पर अनहोनी की आशंका बढ़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने यशपाल की तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच पथरी पावर हाउस के पास गंगनहर में युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान यशपाल के रूप में हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शाम के समय स्वजन भी हरिद्वार पहुंच गए।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि युवक के सुसाइड नोट से मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- अकेलेपन की दर्दनाक तस्वीर: मां के फोन न उठाने पर बेटा पहुंचा हरिद्वार, दरवाजा तोड़कर मिला शव

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी अपनी जान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161876