search

छत्तीसगढ़ में 40 हाथियों ने घेरा गांव का एकमात्र रास्ता, 11 घंटे जंगल में फंसे रहे चार पत्रकार

Chikheang 2026-2-14 20:57:31 views 1173
  

छग में 40 हाथियों ने घेरा गांव का एकमात्र रास्ता (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 40 से अधिक हाथियों के एक झुंड़ ने एक गांव की एकमात्र पगडंडी मार्ग को घेर लिया, जिस कारण 30 ग्रामीण व चार पत्रकार 11 घंटे तक घने जंगल में फंसे रहे।

यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर है, जहां विशेष जनजाति के 10 परिवार रहते हैं। 12 फरवरी की रात हाथियों ने गांव में सात मकान ध्वस्त कर दिए थे। बेघर हुए आदिवासियों की स्थिति जानने के लिए 13 फरवरी को चार पत्रकार वहां पहुंचे थे।
गांव में दिखाई दिया हाथियों का झुंड

शाम करीब सात बजे हाथियों का झुंड गांव के एकमात्र रास्ते पर दिखाई दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सभी को तुरंत जंगल की ओर भागने की सलाह दी। जहां टार्च की मद्धिम रोशनी व आग जलाकर अपनी रक्षा की।

इस दौरान हाथियों ने गांव में बचे हुए तीन मकान भी तोड़ दिए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से हाथी गांव में घुस रहे हैं। संपर्क करने पर डिप्टी रेंजर नेपाल सिंह ने बताया कि मदद के लिए रात में वहां आना संभव नहीं है। सुबह ग्रामीण और पत्रकार जंगल से निकल सके।

रेल से लेकर सड़क-सुरंग तक: केंद्र का मेगा प्लान, दिल्ली-अंबाला रेल खंड का भी होगा विस्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244