search

घर में घुसकर पहले खाया काजू-बादाम, फिर किया आराम... 27 लाख की चोरी से पहले चोरों ने की मौज

cy520520 Yesterday 20:28 views 864
  

चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान। (जागरण)



जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। शहर में चोरों का आतंक जारी है। चोरी की एक घटना को पुलिस सुलझा नहीं पाती है कि दूसरी घटना हो जाती है।

नगर थाना क्षेत्र के कर्मा रोड सर्वोदय नगर में मृणाल रंजन के घर से चोरों ने करीब 27 लाख रुपये की संपत्ति चोरी किया है। 20 से 25 लाख के जेवरात ले गए हैं।

देव थाना क्षेत्र के एरौरा गांव निवासी मृणाल रंजन ने चोरी से संबंधित शिकायत नगर थाना में किया है। पुलिस को बताया है कि 9 फरवरी 2025 को मैं पटना गया था। मेरी मां पहले ही गयाजी चली गई थी। घर में ताला बंद था।

13 फरवरी यानी शुक्रवार की रात घर पहुंचा तो देखा कि अंदर का ताला टूटा हुआ है। घर में रखा सामान बिखरा पड़ा है। डेढ़ लाख रुपये नकद 25 लाख के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान चोर ले गए हैं।

चोरों ने मृणाल के घर से सोने की आठ अंगूठी, दो चैन, चार कंगन, कान का दो झुमका, बाली, चांदी के बर्तन एवं सिक्के करीब 500 ग्राम, टीका-नथिया एक, पांच पायल की चोरी किया है। चोरों ने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
सतर्कता के साथ की गई चोरी

चोरी की घटना इतनी सतर्कता के साथ की गई कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। चोरी के बाद भी पड़ोसियों को पता नहीं चला। दरवाजा एवं ताला तोड़ने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दिया। मृणाल ने बताया कि तीन ताला को तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
ड्राईफ्रूट खाया, फिर किया आराम

चोरों ने इस घर में आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने किचन में रखे ड्राईफ्रूट को खाया। घर में रहे अन्य खानेवाले सामान को आराम से खाया। शौचालय का भी प्रयोग किया। घर में आराम किया और फिर चलते बने।

मृणाल ने बताया कि चोरों ने किचन में रखे ड्राईफ्रूट को खाया है। ड्राईफ्रूट का डिब्बा खुला था उसमें जो था वो चोर खा गए। शौचालय का उपयोग किया था। शौचालय में गंदगी साफ दिख रही थी। हद यह कि छत पर जाने वाली सीढ़ी पर कंबल बिछाकर एवं दो तकिया लगाकर चोरों ने विश्राम किए हैं।

चोरी कितने बजे हुई यह किसी को पता नहीं चला है। घर के पीछे छत से साड़ी बांधकर लटकाया हुआ मिला है।
रात में पुलिस को किया फोन

मृणाल ने बताया कि घटना पर नजर पड़ते ही रात में नगर थाना पुलिस को सूचना दिया। थाना से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच किया है। नगर थाना में प्राथमिकी हुई है। मेरा घर कलेक्ट्रेट से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है। शहर का यह वीआईपी इलाका है इसके बावजूद चोर आराम से घर में चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा केस: सीबीआई ने गर्ल्स हॉस्टल में शुरू की जांच; 5 बोरियों में क्‍या भरकर ले गई?


शहर के सर्वोदयनगर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी को देखा जा रहा है। चोरों ने घर में कब चोरी की घटना को अंजाम दिया इसका पता लगाया जा रहा है।
-

प्रशांत कुमार, प्रभारी नगर थानाध्यक्ष, औरंगाबाद।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157600