search

अररिया से सुपौल तक 25 शिक्षक सम्मानित, ‘टीचर ऑफ द मंथ’ की सूची जारी; यहां देखें पूरी डिटेल

cy520520 2 hour(s) ago views 616
  

25 श‍िक्षकों को म‍िला पुरस्‍कार। सांकेति‍क तस्‍वीर  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Teachers: राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षण कार्य में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले 25 प्रखंड स्तरीय शिक्षकों को टीचर आफ द मंथ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया मिला है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ. बी. राजेन्दर के हस्ताक्षर से संबंधित शिक्षकों को गत दिसंबर के लिए प्रखंड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक के प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है।  

पुरस्कार पाने वाले इन शिक्षकों में अररिया के रानीगंज के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जन्नत टोला की कुमारी अनु साह, नरपतगंज के उच्च माध्यमिक विद्यालय दरगाहीगंज के शशांक कुमार, बांका के माध्यमिक विद्यालय कोरिया चंदन के मुकेश कुमार, अमरपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय तारडीह की आभा कुमारी का नाम शामिल है।
शिक्षा विभाग ने उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को दिया सम्मान

भोजपुर के आरा के मध्य विद्यालय सलेमपुर के परवेज हुसैन, कोइलवर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलपुरा के मो. कामरान कुरैशी, गया जिले के डोभी के मध्य विद्यालय बहेड़ाडीह की गुड्डी कुमारी, खिजरसराय के प्राथमिक विद्यालय तेलबीघा के विकास कुमार को पुरस्‍कृत किया गया है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्दी नीमचक बथानी की सुजीता कुमारी, बोधगया के प्राथमिक विद्यालय डुमरी के रखसन हाशमी, कैमूर के भभुआ के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हरनाटाड़ के धीरज कुमार, रामगढ़ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बागढ़ी के कृष्णा सिंह राठौर सम्‍म‍ानित हुए हैं।

खगड़िया के उच्च माध्यमिक विद्यालय अमनी की रिंकी कुमारी, चौथम के मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के सूरज कुमार, परबत्ता के मध्य विद्यालय बिठला के आशुतोष कुमार, बेलदौर के प्राथमिक विद्यालय पचोट कन्या के सागर सुमन, गोगरी के एम. मकतब की नुजहत खातुन का नाम इस सूची में है।  

खगड़िया के प्राथमिक विद्यालय महुआ मुसहरी के प्रीतम कुमार, मधेपुरा के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गढ़िया उत्तर टोला की नीतू कुमारी, गम्हरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय औराही के धीरज कुमार, मुंगेर के डीवीईपी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जितवारपुर के नगीना प्रसाद सिंह टीचर ऑफ द मंथ बने हैं।   

वहीं हवेली खड़गपुर के मध्य विद्यालय सदोव के संजय कुमार यादव, मुजफ्फरपुर के सकरा के बी. एस. रेपुरा के अमितेश कुमार, पश्चिम चंपारण के चनपटिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़हरवा के अभिषेक वाजपेयी एवं सुपौल के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बालूटोला की अर्चना कुमारी शामिल हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157514