search

आलू किसानों की चमकने वाली है किस्मत, मोटी कमाई का हो गया इंतजाम!

Chikheang 6 hour(s) ago views 789
  



संवाद सूत्र, बाराबंकी। सर्दी के मौसम में पैदा होने वाले आलू की फसल का समय प्रबंधन और तापमान से गहरा नाता है। इसके बोने के समय और सर्दी के तापमान से उत्पादन बहुत प्रभावित होता है। अच्छी धूप और 18 से 20 डिग्री का तापमान आलू को मिले तो बंपर पैदावार होती है।

15 से कम तापमान में आलू की बढ़त रुक जाती है। इन दिनों अच्छी धूप खिल रही है। तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। यह धूप आलू के लिए संजीवनी साबित होगी। आलू का आकार व उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

आधुनिक खेती करने वाले दौलतपुर निवासी प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा आलू के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। उन्होंने करीब डेढ़ सौ एकड़ में चार तरह के आलू की फसल लगाई है। बताया कि जो आलू 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के मध्य बोया गया, उसकी पैदावार अच्छी होगी।एक नवंबर से 30 नवंबर के बीज बोए गए आलू में पैदावार 20 प्रतिशत तक कम होगी।

आलू के लिए 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान चाहिए। आलू सर्दी व गर्मी के संतुलन वाले समय में बेहतर उत्पादन देता है। पद्मश्री ने बताया कि इस बार आलू ज्यादा सस्ता नहीं होगा। वह बताते हैं कि यूपी के अलावा बंगाल, गुजरात, बिहार सहित अन्य राज्यों में आलू देर से बोया गया, इसलिए उत्पादन पर असर होगा और आलू महंगा बिकेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161829