होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय)। होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता-हावड़ा, सियालदह और नई दिल्ली से बिहार के विभिन्न स्टेशनों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, हावड़ा से रक्सौल के बीच 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा मार्ग होकर चलाई जाएगी।
03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 फरवरी, सात एवं 14 मार्च शनिवार को रात्रि 11:05 बजे हावड़ा से चलकर अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल एक, आठ एवं 15 मार्च रविवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इसी रूट पर 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल एक एवं दो मार्च को हावड़ा से रात्रि 11:05 बजे चलकर अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा वापसी में दो एवं तीन मार्च को शाम 5:45 बजे रक्सौल से चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
वहीं, सियालदह से मधुबनी के बीच 03183/03184 सियालदह-मधुबनी-सियालदह स्पेशल सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा मार्ग हाेकर 28 फरवरी एवं सात मार्च को रात्रि 11:50 बजे सियालदह से चलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
वापसी में एक एवं आठ मार्च को मधुबनी से दोपहर 3:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त कोलकाता-मधुबनी के बीच 03185/03186 स्पेशल 27 फरवरी को कोलकाता से रात्रि 11:50 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी तथा 28 फरवरी को मधुबनी से दोपहर 3:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल तीन मार्च को रात्रि 11:50 बजे कोलकाता से चलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी और चार मार्च को मधुबनी से दोपहर 3:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। |
|