Mumbai Metro Pillar Collapse : मुंबई के मुलुंड इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एलबीएस रोड पर शनिवार सुबह निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा ऑटो रिक्शा और कार पर गिर गया। पिलर के हिस्से के चपेट में आने से ऑटो में सवार 3-4 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को मुंबई के नॉर्थ-ईस्ट इलाके मुलुंड में बन रही मेट्रो लाइन का एक पिलर अचानक एक चलती ऑटोरिक्शा पर गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए।
मुंबई में हुआ हादसा
यह हादसा मुंबई मेट्रो लाइन 4 के निर्माण कार्य के दौरान हुआ। इस प्रोजेक्ट को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) लागू कर रही है। इससे पहले भी इसी प्रोजेक्ट से जुड़ी एक और घटना सामने आई थी। चेंबूर के सायन-ट्रॉम्बे रोड पर सुमन नगर स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी के अंदर मेट्रो पिलर के लिए तैयार किया गया लोहे का ढांचा (रिइन्फोर्समेंट केज) अचानक गिर गया था।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/assam-northeast-first-emergency-runway-highway-pm-modi-lands-c-130j-aircraft-indias-masterstroke-a-response-to-china-article-2370082.html]Assam: नॉर्थईस्ट का पहला इमरजेंसी रनवे हाईवे, क्या चीन की चाल का जवाब है भारत का ये मास्टरस्ट्रोक? अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 1:12 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-makes-historic-landing-in-c-130j-aircraft-on-highway-in-assam-article-2370077.html]प्रधानमंत्री मोदी ने असम में हाईवे पर C-130J विमान से की ऐतिहासिक लैंडिंग अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 12:50 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/four-bihar-girls-die-after-consuming-poison-out-of-curiosity-article-2369977.html]Bihar: सुलझी औरंगाबाद सुसाइड मिस्ट्री! स्वाद चखने के लिए खाया जहर...4 सहेलियों की मौत अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 11:15 PM
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 9:30 बजे उसी मेट्रो कॉरिडोर पर काम के दौरान हुई थी। हालांकि, उस मामले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली थी। MMRDA के प्रवक्ता ने कहा कि अथॉरिटी इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है। पूरे मामले की दो दिनों के अंदर विस्तार से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य मिलान रोड बिल्ड टेक कर रही है, जो रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की एक सब-कॉन्ट्रैक्टर कंपनी है।
MMRDA के डायरेक्टर (वर्क्स) अनिल सालुंखे ने चेंबूर स्थित निर्माण स्थल का दौरा किया और घटना के शुरुआती कारणों की समीक्षा की। अधिकारियों के मुताबिक, पिलर नंबर 105C पर काम चल रहा था। इस पिलर का पहला 4.5 मीटर हिस्सा पहले ही बन चुका था। इसके बाद मज़दूर दूसरे हिस्से के लिए करीब 8 मीटर तक स्टील की अतिरिक्त मजबूती जोड़ने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब अस्थायी शटरिंग हटाई जा रही थी। इसी दौरान कंक्रीट ब्लॉक से जुड़ा एक धातु का फास्टनर अचानक टूट गया। इसके कारण रस्सियां ढीली हो गईं और स्टील का ढांचा पास की इमारत की ओर गिर गया। |
|