search

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में हाजिरी को लेकर नए निर्देश जारी, अब फेस बेस्ड बायोमेट्रिक से लगेगी अटेंडेस

LHC0088 2026-2-14 14:57:05 views 1006
  

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के स्टाफ की अब फेस बेस्ड बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। प्रतीकात्मक फोटो  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक व गैर शिक्षकों की हाजिरी फेस बेस्ड बायोमेट्रिक मशीनों के माध्यम से लगेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के माध्यम से इनकी खरीद की है। इन मशीनों के माध्यम से कार्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज होगी और राज्य स्तर पर रियल-टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी।

निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली की ओर से इस संबंध में सभी उप निदेशकों को पत्र जारी किया गया है। इसमें हाजिरी को लेकर नए निर्देश दिए गए हैं। यह आधुनिक व उच्च गुणवत्ता वाली बायोमेट्रिक मशीनें हैं।  
मशीन की क्या है खासियत

इसकी प्रमुख विशेषताओं में फेस एवं पिन आधारित प्रमाणीकरण, 3.5 इंच एलसीडी, टच पैनल (गोरिल्ला ग्लास सहित), 2 मेगापिक्सल नेटवर्क कैमरा 1000 से अधिक यूजर्स की क्षमता, 1,50,000 फेस टेम्पलेट्स और 4,00,000 इवेंट्स स्टोरेज शामिल हैं। इसके अलावा 2 एमपी आईआर कैमरा के साथ लाइव फेस डिटेक्शन की सुविधा है। न्यूनतम 4 घंटे का बैटरी बैकअप और 3 वर्ष की वारंटी भी है।
निदेशालय ने जारी किए निर्देश

निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि मशीन को सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि चोरी या क्षति से बचाव हो सके। संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों को मशीन के संचालन का उचित प्रशिक्षण दिया जाए, सभी कर्मचारियों का पंजीकरण मशीन में किया जाए और नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करें।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, 26 फरवरी के बाद ऑनलाइन जमा नहीं होंगे बिल


यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 41 हजार लोग मरने के बाद भी ले रहे थे पेंशन, कैसे पकड़ में आया मामला?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126