search

Holi Special Train: होली पर रेलवे का तोहफा, छपरा होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

LHC0088 7 hour(s) ago views 955
  

होली स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, छपरा। होली पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा और सीवान होकर कई होली विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही कोहरे के कारण निरस्त कुछ ट्रेनों का संचालन भी बहाल किया जा रहा है, जबकि कुछ ट्रेनों से एसी चेयर कार को हटाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार 03525/03526 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल होली विशेष ट्रेन का संचालन आसनसोल से 28 फरवरी और 2 मार्च तथा गोरखपुर से 1 और 3 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन छपरा और सीवान होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार 04054/04053 नई दिल्ली–बरौनी–नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन 20 फरवरी से 6 मार्च तक नई दिल्ली से तथा 22 फरवरी से 8 मार्च तक बरौनी से प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन भी छपरा और सीवान स्टेशन पर ठहराव करेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

वहीं, पर्याप्त उपयोग नहीं होने के कारण 16 फरवरी से 15111/15112 छपरा–वाराणसी सिटी–छपरा, 15130/15129 और 15105/15106 छपरा–नौतनवा–छपरा एक्सप्रेस में एसी चेयर कार कोच नहीं लगाए जाएंगे।

इसके अलावा कोहरे के कारण निरस्त 55122/55121 सीवान–समस्तीपुर सवारी गाड़ी 17 फरवरी से पुनः संचालित की जायेगी। रेलवे के इस निर्णय से होली में घर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- होली पर \“नो रूम\“ व \“रीग्रेट\“ के बीच राहत की खबर, कोलकाता और नई दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159801