search

CTET देते समय बिगड़ी थी टीचर की तबीयत, ब्रेन हेमरेज हुई मौत, शिक्षक नेता बोले- TET अनिवार्यता को लेकर था मानसिक तनाव

Chikheang 3 hour(s) ago views 598
  

प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पांच दिन पूर्व मेरठ में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देने गए सहायक अध्यापक वैभव सिंघल की परीक्षा कक्ष में ही तबीयत बिगड़ गई। उनको मेरठ के सुभारती मेडिकल कालेज के अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि वह टीईटी की अनिवार्यता को लेकर मानसिक तनाव में थे, जिस कारण ब्रेन हेमरेज होने पर निधन हुआ है।

कस्बा पुरकराजी निवासी 48 वर्षीय वैभव सिंघल का परिवार मुजफ्फरनगर के शांतिनगर में रहता है। वह पुरकाजी क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। उनकी पत्नी दीपा भोपा रोड पर जट मुंझेड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं, जबकि बहन पुरकाजी के विद्यालय में पढ़ाती हैं।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान ने बताया कि गत आठ फरवरी को वैभव केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देने मेरठ के डीपीएस स्कूल में गए थे। तबीयत बिगड़ने और अचेत होने पर उन्हें मेरठ के सुभारती मेडिकल कालेज के अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार की सुबह वैभव की मौत हो गई।

उनका शव मुजफ्फरनगर लाने के बाद भोपा रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार सिंह समेत शिक्षकों ने वैभव को अंतिम विदाई दी। एडीएम का कहना है कि शिक्षकों ने यही बताया है कि वैभव को ब्रेन हेमरेज हुआ, हालांकि उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट नहीं देखी है।

यह भी पढ़ें- Delhi-Saharanpur Highway पर कार में गंभीर हालत में मिले ग्राम पंचायत सचिव की मौत

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामरतन वर्मा ने कहा कि टीईटी को लेकर वैभव मानसिक तनाव में थे। सरकार कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दे या कोई व्यावहारिक समाधान निकाले, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हों। इस दौरान उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार, अमित शर्मा, मनीष गोयल, अमित तोमर मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161661