search

वाराणसी में दो डंपरों के बीच हुई जोरदार टक्कर, चालक और खलासी बचे, केबिन क्षतिग्रस्त

Chikheang 2 hour(s) ago views 712
  

वाराणसी रिंग रोड पर दो डंपरों की जोरदार टक्कर, चालक-खलासी बाल-बाल बचे।



जागरण संवाददाता, वाराणसी (बड़ागाँव)। हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत वाजिदपुर स्थित रिंग रोड चौराहे पर शुक्रवार की रात में दो डंपरों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुआ कि पीछे वाली डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच गए।

बताया जाता है कि मीरजापुर निवासी जितेंद्र कुमार अपने खलासी दीपक यादव के साथ ट्रक से कुशीनगर से गिट्टी उतारकर दोबारा गिट्टी लोड करने जा रहे थे। रात करीब दो बजे जैसे ही वाहन रिंग रोड चौराहे के पास पहुंचा, आगे चल रही डंपर ने ब्रेकर देखकर अचानक ब्रेक लगा दिया और सावधानी से पार कर गया।

इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी डंपर तेज रफ्तार में थी। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन घबराहट में ब्रेक की जगह पैर एक्सीलेटर पर दब गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रही डंपर से जा टकराया। टक्कर से डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन बंद हो गया।

हादसे के बाद रिंग रोड फेज वन पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तक क्षतिग्रस्त डंपर चौराहे के पास खड़ी रही, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। दोनों वाहन एक ही कंपनी के होने के कारण आपसी सहमति से मामले का सुलह कर लिया गया और पुलिस कार्यवाही नहीं किए।

सुबह लगभग नौ बजे ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाकर मार्ग खाली कराया जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड चौराहे पर बने ब्रेकर और तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161658