search

रायबरेली में संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से कटकर संविदा सफाई कर्मी की मौत, पुलिस कर रही जांच

cy520520 2 hour(s) ago views 724
  

संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से कटकर संविदा सफाई कर्मी की मौत।



संवाद सूत्र, ऊंचाहार (रायबरेली)। रामचंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थिति में नगर पंचायत के संविदा सफाई कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिवारजन के अनुसार पत्नी की मौत के बाद युवक अवसाद में रहता था।

बाबूगंज निवासी मनोज बाल्मीकि ऊंचाहार नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। उसकी पत्नी गुड़िया वाल्मीकि मतरौली ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थी।

करीब 10 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते पत्नी की मौत हो गई थी, जिनके स्थान पर बड़ा बेटा आशीष वाल्मीकि उतर-पारा के बेला भेला में सफाई कर्मी है। छोटा बेटा नीतीश वाल्मीकि व छोटी बेटी संजना पढ़ाई करती हैं।

आशीष ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद उनके पिता अवसाद में रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की रात किसी बात को लेकर पिता पुत्रों में विवाद होने लगा, बड़े बेटे के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और सब खाना खाकर घर के कमरों में सो गए। रात करीब दो बजे मनोज पैदल ही घर से निकले।

शुक्रवार की भोर परिवारजन मनोज की खोज करते हुए रामचंदर पुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां रायबरेली प्रयागराज रेलखंड पर पिता का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। जीआरपी चौकी प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157430