search

गोमती एक्सप्रेस में जीआरपी ने पकड़ा मुस्लिम युवक और किशोरी, अंबेडकर नगर में दर्ज है मुकदमा

cy520520 2026-2-14 13:56:35 views 719
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गोमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक किशोरी व मुस्लिम युवक को जीआरपी ने मशक्त के बाद पकड़ लिया है। युवक के विरुद्ध अंबेडकर नगर में मुकदमा पंजीकृत है। इन्हे पकड़ने के लिए हाथरस, अलीगढ़ व खुर्जा में विशेष चेकिंग की गई थी। चिपियाना बुजुर्ग स्टेशन के पास जीआरपी को सफलता मिल गई। पकड़े गए दोनों को जिला अंबेडकर नगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
जिला अंबेडकर नगर में दर्ज है मुकदमा

जीआरपी के इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि जनपद गौंडा के थाना करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी काे जिला अंबेडकर नगर के थाना महरुआ क्षेत्र के सरसैन किरानीपुर का मोहम्मद कैफ बहला फुसलाकर ले गया था। स्वजन ने इसका मुकदमा दर्ज करा दिया था। शुक्रवार की सुबह गोमती एक्सप्रेस में लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। इसकी सूचना जीआरपी आगरा के एसपी को दी गई। सूचना के बाद हाथरस में गोमती एक्सप्रेस को चेक किया गया। लेकिन किशोरी का पता नहीं चला।
हाथरस, अलीगढ़ व खुर्जा में हुई थी विशेष चेकिंग

दो घंटा देरी से चल रही गोमती एक्सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन पर 1.59 बजे पहुंची। जीआरपी ने यहां भी चेकिंग की। इस दौरान यहां ट्रेन में चेन पुलिंग के चलते पांच मिनट ट्रेन अतिरिक्त समय खड़ी रही। लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। खुर्जा जंक्शन चेकिंग के दौरान भी युवती नहीं मिली। इंस्पेक्टर ने बताया इसके लिए दो टीमें गठित कर ट्रेन व स्टेशन पर तलाशा जा रहा था।

दादरी के चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार व सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह ने गोमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवा मुस्लिम युवक मोहम्मद कैफ व किशोरी को पकड़ लिया है। दोनों को पूर्वा एक्सप्रेस से रात में लाया गया। जिन्हें जिला अंबेडकर नगर पुलिस को शनिवार को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725