search

चंडीगढ़ में NRI के शोरूम पर कब्जा, प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी का विवाद, प्रशासक के आदेश पर FIR

Chikheang 2026-2-14 13:56:33 views 1245
  

शोरूम पर कब्जे की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एनआरआई के शोरूम पर कब्जे के आरोप में ठेकेदार सेक्टर-37 निवासी विक्रम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवाद शोरूम में हिस्सेदारी का बताया जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के आदेश पर कार्रवाई की है।

ऑस्ट्रेलिया में रह रहे परिवार की तरफ से धर्मेंद्र कश्यप और शैलेंद्र कश्यप ने प्रशासक से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सेक्टर-17बी स्थित एससीओ नंबर 103-104 की चौथी मंजिल पर आपराधिक अतिक्रमण, ताले तोड़ने, अवैध कब्जा, धमकी और बिना अनुमति निर्माण कार्य किया गया।

उनके पिता मनमोहन कश्यप की उक्त व्यावसायिक संपत्ति में 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी और चौथी मंजिल के आधे हिस्से का सह-स्वामित्व था जबकि आधा हिस्सा एक पूर्व डीजीपी की पत्नी के पास था। बाद में यह परिसर 7 अक्टूबर 2020 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को किराये पर दिया गया था।

2006 में मनमोहन कश्यप के निधन के बाद संपत्ति के अधिकार वैध वसीयत के आधार पर शिकायतकर्ताओं को मिले। ऑस्ट्रेलिया में रहने के कारण उन्होंने पहले केयरटेकर और बाद में अमित गोयल को स्पेशल पावर ऑफ अटाॅर्नी धारक नियुक्त किया।
पूरे फ्लोर पर कब्जे का आरोप

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सीमित हिस्सेदारी खरीदने के बावजूद विक्रम सिंह ने पूरी चौथी मंजिल पर जबरन कब्जा कर लिया। पांच मई 2024 को वह साथियों के साथ आया, ताले तोड़े, डुप्लीकेट चाबियां बनाईं और केयरटेकर की अनुपस्थिति में परिसर में घुस गया।

पीसीआर को बुलाया गया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासक से मुलाकात की। प्रशासक ने डीजीपी को मामले की जांच के निर्देश दिए। अब सेक्टर-17 थाना पुलिस ने विक्रम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर शोरूम को सील कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244