search

कौन हैं SP उपासना यादव? जिनकी अनिल विज से भरे मंच पर हुई बहस, IIT में टॉपर भी रहीं

cy520520 2026-2-14 13:56:28 views 1267
  

कैप्शन: अनिल विज और उपासना यादव (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, कैथल। शुकवार को आरकेएसडी कॉलेज में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज और कैथल की पुलिस अधीक्षक उपासना के बीच तगड़ी बहस हुई। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। मामला एएसआइ को सस्पेंड करने का था, जिसके बाद मंत्री जी और एसपी में जमकर बहस हुई।  

एसपी उपासना यादव ने मंत्री जी के आगे अथॉरिटी की बात रखी कि उनके पास पावर नहीं है, जिसके बाद एसपी की बेबाकी को सोशल मीडिया पर जमकर सराया जा रहा है। इसी क्रम में आइए जानते हैं उपासना यादव कौन हैं और यह पूरा मामला आखिर है क्या।
क्या है मामला?

दरअसल कुरुक्षेत्र में तैनात एएसआई संदीप पर आरोप लगाए गए थे कि उसने जमीन बेचने को लेकर उससे रुपये लिये थे, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। जिसके बाद मंत्री जी ने एसपी उपासना से कहा कि एएसआई को सस्पेंड करो, जवाब में एसपी उपासना ने कहा कि ये मेरे पास पावर नहीं है। विज बोले- जब मैं कह रहा हूं तो सस्पेंड करो। एसपी ने कहा, वे कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिख देंगी व कार्रवाई डीजीपी की ओर से होनी है। इस बीच दोनों में काफी बहस हुई।

यह भी पढ़ें- \“मीटिंग से बाहर जाओ, हरियाणा में मेरा आदेश चलता है...\“, अनिल विज SP के बीच तीखी बहस; ASI को सस्पेंड करने पर अड़े मंत्री



कौन हैं उपासना यादव?

उपासना यादव साल 2017 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं। रेवाड़ी के गांव नांगल मूंदी निवासी उपासना यादव को आइपीएस में हरियाणा काडर मिला था। हैदराबाद में सिविल सर्विसेज में चयनित सफल उम्मीदवारों के फाउंडेशन कोर्स पूरा होने के बाद उपासना ने नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्हें काडर अलॉट किया गया।  

ट्रेनिंग पीरियड के दौरान वे कुरुक्षेत्र में थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर कार्य कर चुकी हैं, वह हिसार की एएसपी भी रहीं हैं।  उपासना ने यूपीएससी द्वारा जारी परिणामों में अखिल भारतीय स्तर पर 596वां स्थान पाया था जबकि ओबीसी में उन्हें 95वां स्थान मिला था।  

आईआईटी में भी टॉप करने वाली उपासना शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। मैट्रिक परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर रही उपासना ने दसवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के ही भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- पूर्व DGP से लेकर एसपी तक... कब-कब अधिकारियों पर गर्म हुए अनिल विज?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725