search

मोगा में भाई के घर घुस गोली चलाने वाला काबू; लाइसेंसी हथियार व 6 गोलियां बरामद, मामूली झगड़ा बना खून की वजह

cy520520 1 hour(s) ago views 535
  

मोगा में पुलिस के साथ आरेपी।  



जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब में मोगा के धर्मकोट क्षेत्र के गांव कैला में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर, दो खाली खोल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एसएसपी मोगा अजय गांधी, एसपी (आई) बाल कृष्ण सिंगला और डीएसपी धर्मकोट जसवरिंदर सिंह के निर्देशों पर थाना प्रभारी धर्मकोट इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह की अगुआई में विशेष टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।

डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि अगवाड़ सधुआं निवासी गुरमेज सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 फरवरी को इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी उसके भाई भरपूर सिंह के घर आया। आरोपी का पहले से घर में आना-जाना था। आरोप है कि वह घर के रसोईघर में घुस गया। कुछ ही देर बाद दो गोलियां चलने की आवाज आई। जब परिवार के लोग अंदर पहुंचे तो आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लेकर बाहर भाग रहा था।

यह भी पढ़ें- मलोट के गुरुद्वारा भाई जगता जी में प्रधानगी विवाद; पगड़ियां उछलीं, बस को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
गोली लगने से हुई मौत

रसोई में भरपूर सिंह जमीन पर पड़े थे और उनके सिर व कान से खून बह रहा था। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना धर्मकोट में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें- लग्जरी फ्लाइट, लग्जरी नशा; डेढ़ करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से अमृतसर लौटे युवक अरेस्ट
रंजिशन गुस्से में चली गोली

पुलिस का मानना है कि उसी रंजिश के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर यह वारदात की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।

लाइसेंसी हथियार से हत्या की घटना ने इलाके में चर्चा छेड़ दी है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें- नशे ने खेल मैदान से पहुंचाया श्मशान; नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवा लौटा था फुटबॉल खिलाड़ी, ओवरडोज ने ली जान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157349