LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 1088
नीतीश कुमार हाय हाय के नारे
जागरण संवाददाता, नालंदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा पहुंचे। नवादा के मोतनाजे हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले गिरियक स्थित ‘गंगाजी राजगृह जलाशय’ का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। इसी दौरान राजगीर के महादेव स्थान से ब्रह्मकुंड में जलभरी करने जा रहे श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक श्रद्धालुओं को रोके रखा गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
प्रतीक्षा से परेशान श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि “नीतीश कुमार को हमने मुख्यमंत्री बनाया है, और वही हमें रोक रहे हैं।” मौके पर ‘नीतीश कुमार हाय-हाय’ के नारे भी सुनाई दिए। |
|