search

झारखंड के अंचल कार्यालयों में अब होमगार्ड और सेवानिवृत्त जवान संभालेंगे सुरक्षा

Chikheang 3 hour(s) ago views 844
  

अंचल कार्यालय की सुरक्षा में होम गार्ड। (प्रतीकात्मक फोटो)  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Home Guard: अब अंचल कार्यालयों की सुरक्षा में होमगार्ड और सेना से सेवानिवृत्त हुए जवानों को लगाया जाएगा। इस बावत झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने आदेश जारी करते हुए पूरे राज्य भर के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृत्ति भी दिया है।

आदेश के तहत बताया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से बाहरी स्त्रोत के माध्यम से अंचल कार्यालयों की सुरक्षा सुनश्चित की जानी है। इसके लिए दो-दो की संख्या में होमगार्ड या फिर सैनिक कल्याण निदेशालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को तैनात किया जाना है। इनकी ड्यूटी तीन पालियों में होगी। विभाग ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि जिन्हें अंचल कार्यालयों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाए वे मानसिक और शारीरिक रूप से पूर्णत: स्वस्थ्य हों। यह आदेश सभी जिलों के उपायुक्त को जारी कर दिया गया है।
एसोसिएशन ने कहा जिलों में जवान कम

राज्य सरकार के इस आदेश पर होमगार्ड जवान खुश हैं, लेकिन जवानों की कमी भी बता रहे हैं। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने बताया कि जिले में जितने होमगार्ड जवान हैं वे किसी न किसी जगह पर तैनात हैं। अंचल कार्यालयों में होमगार्ड जवानों को लगाने के लिए दूसरे जिले से उन्हें पदस्थापित करना होगा।

उन्होंने मांग किया कि राज्य सरकार आवश्यकता अनुसार जिलों में होमगार्ड जवानों की बहाली करे। उन्होंने धनबाद जिले का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां 11 अंचल कार्यालय हैं। प्रत्येक कार्यालय में तीन पालियों में छह जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त 66 जवानों की आवश्यकता होगी। उन्होंने सरकार के इस आदेश के लिए आभार भी प्रकट किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161628