LHC0088 • 4 hour(s) ago • views 974
छोटी बहन के साथ साहूकारा मार्केट में शापिंग के लिए आई थी पीड़िता. Concept Photo
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी में चेन स्नैचरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस की ढिलाई के कारण चेन लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुखानी थाना क्षेत्र में बीते दिनों पहले चेन स्नैचिंग का मामला आया था। इसमें लूट को वारदात देने वाले एक हत्यारोपित को पुलिस ने पकड़ लिया था। जबकि दूसरा चेन स्नेचर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।
शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में एक महिला के गले से झपट्टा मारकर चार ग्राम सोने का लोकेट लूटने की घटना फिर सामने आई है। पीड़िता ललिता गुणवन्त पत्नी हर्षित गुणवन्त निवासी मल्ला बमौरी लाल डांठ रोड ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को अपनी छोटी बहन पूर्णिमा के साथ साहूकारा लाइन बाजार में सामान खरीदने गई थी।
दोपहर करीब एक बजे अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चार ग्राम का लोकेट छीन लिया और धक्का देकर मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपित सामने आने पर वह उसे पहचान सकती हैं। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में नाराजगी है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर चेन स्नेचर जैसे छोटे अपराधियों को पुलिस जल्द नहीं पकड़ पाती।
बता दें कि बीते दिनों पहले ही मुखानी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश किया था। इस पर एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दावा किया था कि वह दूसरे फरार आरोपित को जल्द पकड़ लेंगे। लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद आरोपित पकड़ नहीं गया। इस दौरान हल्द्वानी में जबरदस्त डबल मर्डर जैसी घटना भी सामने आई।
वहीं हल्द्वानी में दूसरी घटना होने से पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। व्यस्ततम बाजार में पुलिस की गस्त नहीं होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: चारों आरोपित को कोर्ट में किया गया पेश, साथ में था 10 किलो का खून से सना पत्थर
यह भी पढ़ें- नशे के दलदल में फंसता जा रहा हल्द्वानी, जगह-जगह मिल रही अवैध शराब, चरस व इंजेक्शन |
|