search

रांची नगर निगम की जांच में होल्डिंग टैक्स चोरी का खुलासा, क्षेत्रफल में घपला कर सालों से लगा रहे चूना

LHC0088 2 hour(s) ago views 138
  

रांची में सालों से हो रही होल्डिंग टैक्स की चोरी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रांची। नगर निगम क्षेत्र में सालों से होल्डिंग टैक्स की चोरी हो रही है। निगम को करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है, लेकिन राजस्व शाखा को भनक तक नहीं लगी। अब जब निगम की टीम कामर्सियल व निजी आवासों की जांच कर रही हैतब गड़बड़ी का पर्दाफाश हो रहा है।

भवनों की मापी कराने पर पता चल रहा है कि आधा से अधिक क्षेत्रफल के राजस्व का घपला हुआ है। इससे करोड़ों रुपये का चूना लग चुका है।

नगर निगम की राजस्व शाखा द्वारा गठित टीम ने निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्यावसायिक और आवासीय करों की जांच अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को भी कई होल्डिंग में क्षेत्रफल और कर भुगतान में विसंगतियां पाई हैं।

जांच के दौरान आवेदकों द्वारा प्रदत्त एरिया, उपभोग की प्रकृति, सड़क की चौड़ाई तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूज टाइप की भी समीक्षा की गई। उक्त सभी मामलों में पाई गई त्रुटियों और विसंगतियों की आनलाइन प्रविष्टि के लिए कर वसूली एजेंसी एम,एस एसपीएस को निर्देशित किया गया है।

नगर निगम ने आमजनों से अपील की है कि वे अपने धृति में किए गए किसी भी बदलाव, जैसे क्षेत्रफल, उपयोग की प्रकृति या अन्य विवरण का पुनर्मूल्यांकन अवश्य कराएं।

वार्ड संख्या 1 में रमेश चंद्र गाड़ी की संपत्ति में भी 5050 वर्गफीट का अंतर दर्ज किया गया। कई वर्षों से राजस्व के रूप में कम राशि निगम को मिल रही है।

वार्ड 2 में तड़के ए शाही में 3100 वर्गफीट और मधुसूदन त्रिपाठी द्वारा संचालित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 20,196 वर्गफीट का अंतर पाया गया।

वार्ड 6 में सोनी देवी के मामले में 7040 वर्गफीट तथा अनिल केरकेट्टा के मामले में 6770 वर्गफीट का अंतर सामने आया।

वार्ड 14 में राम गति चौधरी, अमर कुमार चौधरी और सुशीला देवी की अनअसेस्ड धृतियों की मापी में क्रमश 5250, 3908 और 2236 वर्गफीट का अंतर पाया गया।

वार्ड संख्या 34 में श्री ऋषि अजातशत्रु की संपत्ति में एसीसी 2000 वर्गफीट के स्थान पर 53,975 वर्गफीट एसीसी क्षेत्रफल पाया गया, जिससे 51,975 वर्गफीट का अंतर सामने आया।

वार्ड संख्या 35 में भाव्या पैलेस की मापी के दौरान पाया गया कि होल्डिंग टैक्स खाली भूमि की दर पर जमा किया जा रहा था, जबकि स्थल पर 14,274 वर्गफीट क्षेत्रफल में व्यवसायिक उपयोग के रूप में बैंक्वेट हाल संचालित हो रहा है। 14,274 वर्गफीट का अंतर मिला।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159642