search

पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 900 लीटर अवैध महुआ शराब और 8 हजार किलो जावा नष्ट

LHC0088 2025-10-11 20:08:06 views 1255
  

900 लीटर अवैध महुआ शराब और 8 हजार किलोग्राम जावा नष्ट



संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर(पश्चिमी सिंहभूम)। अवैध देशी शराब की चुलाई और व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से जगन्नाथपुर पुलिस ने सीमावर्ती राज्य ओडिशा के चंपुआ एक्साइज विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया।  

इस दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम गुटूसाई, बुरूहातु और खुटियापदा में छापेमारी की गई। अभियान के क्रम में पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 8000 किलोग्राम अवैध जावा महुआ और 900 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

यह छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे से नौ बजे तक की गई। टीम में थाना प्रभारी अविनाश हेम्बरम, एएसआई निमाय सिंह, सशस्त्र बल के जवान तथा चंपुआ एक्साइज विभाग की टीम शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165957