search

बलिया में पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता को पांच बार मारा चाकू, मौत के बाद बेटा गिरफ्तार

deltin33 3 hour(s) ago views 1002
  

बलिया में पारिवारिक विवाद: बेटे ने पिता को चाकू से मारा, तीन भाई भी घायल।  



जागरण संवाददाता, बलिया। दोकटी क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद में बड़े बेटे मुकेश यादव ने पिता लालजी यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं पिता को छुड़ाने आए तीन छोटे भाइयों पर भी हमला कर दिया। यही नहीं, आरोपित ने खुद डायल 112 पर फाेन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पिता के शरीर पर चाकू से पांच बार वार किए।

भगवानपुर गांव के रहने वाले 48 वर्षीय लालजी यादव के चार बेटे 25 वर्षीय मुकेश, 20 वर्षीय राकेश, 18 वर्षीय गोविंद व 17 वर्षीय नीरज तथा एक बेटी नीतू हैं। स्वजन के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे लालजी का बड़ा बेटा मुकेश सूरत से दो महीने बाद घर लौटा था। आरोप है कि पारिवारिक विवाद में वह गाली-गलौज करने लगा। बड़ा बेटा कहता था कि पूरा घर उसने अपनी कमाई से बनवाया है, ऐसे में पत्नी के दबाव में आकर वह बंटवारे की बात करता था।

इसी बात को लेकर पिता से झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपने पिता लालजी पर चाकू से हमला कर दिया। छुड़ाने आए तीनों भाइयों पर भी मुकेश ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। स्वजन व आसपास के लोग सभी घायलों को अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने लालजी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल तीनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


भगवानपुर गांव के रहने वाले मुकेश यादव ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता लालजी यादव को चाकू मार दिया, पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल उन्हें अस्पताल भेजवाया गया, जहां डाक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
-

-कृपा शंकर, एएसपी (दक्षिणी), बलिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470929