जागरण संवाददाता, सीतापुर। फर्जी कागजातों से पासपोर्ट बनवाने में एक के खिलाफ मानपुर में मुकदमा लिखा गया है। पासपोर्ट कार्यालय ने इस प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।
बिसेंडा गांव के रमजान पुत्र रफीक अहमद पर आरोप है कि उसने आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य पहचान पत्रों में व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर दो अलग-अलग पासपोर्ट प्राप्त किए।
पासपोर्ट कार्यालय ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में बताया गया कि आवेदक ने माता-पिता और पत्नी का नाम, सहित जन्मतिथि और पता बदलकर वर्ष 2011 और वर्ष 2025 में दो पासपोर्ट बनवाए, जबकि उनका पासपोर्ट पहले ही बना था। मानपुर थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। |