search

अमृत भारत स्टेशन योजना: ओडिशा के 57 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

LHC0088 2 hour(s) ago views 610
  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, अनुगुल। ओडिशा के रेलवे ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्रालय ने संसद को सूचित किया है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इन स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और विश्वस्तरीय अनुभव देने की तैयारी है।

बालेश्वर के सांसद प्रताप सडंगी ने योजना के अंतर्गत बालेश्वर रेलवे स्टेशन और अपने संसदीय क्षेत्र के अन्य स्टेशनों के पुनर्विकास को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बालेश्वर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्टेशनों के पुनर्विकास की डिजाइन प्रक्रिया परामर्श आधारित है। इसमें संबंधित सांसदों के सुझावों के साथ स्थानीय जनता की प्रतिक्रिया को भी शामिल किया जा रहा है, ताकि स्टेशन न केवल आधुनिक बनें बल्कि स्थानीय पहचान और संस्कृति को भी प्रतिबिंबित करें।

मंत्री के अनुसार, देशभर में इस योजना के तहत 1275 स्टेशनों को चिन्हित किया गया है, जिनमें ओडिशा के 57 स्टेशन शामिल हैं। देश स्तर पर 1300 से अधिक स्टेशनों के आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है।
ओडिशा के ये 57 स्टेशन शामिल

अनुगुल, बादामपहाड़, बलांगीर, बालेश्वर, बालूगांव, बड़बिल, बरगढ़ रोड, बारीपदा, बरपाली, बेलपहाड़, बेतनोटी, भद्रक, भवानीपाटना, भुवनेश्वर, बिमलागढ़, बरहमपुर, ब्रजराजनगर, छत्रपुर, कटक, दमनजोड़ी, ढेंकानाल, गुनुपुर, हरिशंकर रोड, हीराकुंड, जाजपुर-केंदुझर रोड, जलेश्वर, जरोली, जेपोर, झारसुगुड़ा, झारसुगुड़ा रोड, कांटाबांजी, केंदुझरगढ़, केसिंगा, खरियार रोड, खुर्दा रोड, कोरापुट, लिंगराज मंदिर रोड, मंचेश्वर, मेरामंडली, मुनिगुड़ा, न्यू भुवनेश्वर, पानपोश, पारादीप, परलाखेमुंडी, पुरी, रघुनाथपुर, रेढ़ाखोल, रायरंगपुर, राजगंगपुर, रायगढ़ा, राउरकेला, साक्षी गोपाल, संबलपुर, संबलपुर सिटी, तालचेर, तालचेर रोड और टिटलागढ़ जंक्शन।
मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

  • आकर्षक और विस्तारित स्टेशन भवन
  • आधुनिक प्रतीक्षालय व बेहतर बैठने की व्यवस्था
  • स्वच्छ एवं उन्नत शौचालय
  • दिव्यांगजन अनुकूल रैंप, लिफ्ट और एस्केलेटर
  • उन्नत डिजिटल सूचना प्रणाली व मुफ्त वाई-फाई
  • बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी आधारित सुरक्षा
  • सर्कुलेटिंग एरिया व पार्किंग का विकास
  • स्थानीय कला व संस्कृति को दर्शाती डिजाइन
  • मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी (बस, ऑटो, टैक्सी से सुगम जुड़ाव)

विकास के साथ बदलेगा शहरों का चेहरा

रेल मंत्रालय का कहना है कि यह योजना केवल स्टेशन सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे शहरों के विकास से भी जोड़ा गया है। पुनर्विकसित स्टेशन शहर के नए लैंडमार्क के रूप में उभरेंगे, जिससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

  • ओडिशा के 57 स्टेशनों पर कार्य जारी।
  • बालेश्वर स्टेशन का पुनर्विकास तेजी से प्रगति पर।
  • डिजाइन प्रक्रिया में सांसदों और जनता के सुझाव शामिल।
  • देशभर में 1275 से अधिक स्टेशन योजना में शामिल।
  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ओडिशा के प्रमुख और क्षेत्रीय दोनों प्रकार के स्टेशनों को नई पहचान मिलने जा रही है। आने वाले समय में यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक रेलवे अनुभव उपलब्ध होगा।


यह भी पढ़ें- ओडिशा रेल विकास को मिली नई गति: 10,928 करोड़ का आवंटन, 1 लाख करोड़ पार का निवेश
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159621