search

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो गो तस्कर घायल, तीन आरोप‍ित गिरफ्तार

Chikheang 2 hour(s) ago views 194
  

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: दो गो तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद।  



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। महराजगंज थाना की पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ में दो गो तस्करों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए, जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के तीसरे साथी को भी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

थाना महराजगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग एवं रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम अहरिगांव व नहर पुलिया के पास बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे है। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस बल के साथ घटना स्थल के पास तत्काल घेराबंदी की गई।

स्वयं को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, किंतु बदमाशों द्वारा पुनः फायरिंग का प्रयास किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर और एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि एक अन्य बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अबुजैद पुत्र समसाद निवासी हुसैनाबाद वार्ड नंबर 10 कस्बा निजामाबाद थाना निजामाबाद, अनिल नोना पुत्र हरिहर नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज एवं अब्दुला पुत्र मो. शोएब निवासी हुसैनाबाद वार्ड नंबर-7 कस्बा निजामाबाद के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चापड़, दो चाकू और एक बाइक बरामद किया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161538