search

वैशाली में ताड़ी उतारते समय 1 व्यक्ति की मौत, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

deltin33 2 hour(s) ago views 347
  

वैशाली में ताड़ी उतारते वक्त एक शख्स की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भथाही गांव में तार के पेड़ से तारे उतारने के क्रम में पैर फिसल कर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक जंदाहा थाना क्षेत्र के रामपुर भथाही गांव निवासी 45 वर्षी राज नारायण पासवान थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की शाम वह तार के पेड़ से तारे उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। तार के पैर के नीचे दर्द से तड़पते देख आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दी गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराया।
ताड़ी बेचकर चलाते थे परिवार

उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई रंजीत पासवान ने बताया कि राज नारायण पासवान तार के पेड़ से तारी निकालने के लिए पेड़ पर चढ़े थे, इसी दौरान पैर फिसलने के क्रम में वह नीचे गिर गए।

आसपास के किसानों के द्वारा जानकारी दी गई। प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

राज नारायण पासवान भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। वह पेड़ से तारी उतार कर इधर-उधर बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके मौत के पश्चात परिवार वालों को भरण पोषण की चिंता सता रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार के NMCH अस्पताल में भर्ती बच्चा और मां लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें- बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, पटना सहित 19 जिलों के तापमान में गिरावट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470854