जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर के चाकसे में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां- कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-52) पर सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसे में मारे गए लोग मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। चाकसू पुलिस स्टेशन के SHO मनोहर लाल मेघवाल के मुताबिक, एक्सीडेंट शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे चाकसू में टिगरिया मोड़ के पास हुआ। कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।
एक महिला समेत पांच की मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और लाशें अंदर बुरी तरह फंस गईं। एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान
मरने वालों की पहचान अखिलेश श्रीवास्तव की पत्नी रेशमा श्रीवास्तव, राजेश राय के बेटे पीयूष राय, बबलू रजक के बेटे रजक राहुल और ड्राइवर अनुराग के तौर पर हुई है। पांचवें मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रजक राहुल जबलपुर शहर का रहने वाला था।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस और एक्सीडेंट रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और इलाके को खाली कराया। क्रेन की मदद से खराब गाड़ियों को हटाया गया और ट्रैफिक चालू किया गया। सभी शवों को चाकसू सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।
मृतकों के परिवार वालों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। एक्सीडेंट पुलिस स्टेशन (सेकंड) के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर जय सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को बता दिया गया है। आगे की जांच जारी है। (समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- मेरठ में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, बाइक के उड़े परखच्चे
|
|