search

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका

deltin33 3 hour(s) ago views 329
  

India Post GDS Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका सपना भी देशभर में डाक सेवा विभाग में नौकरी करना हैं, तो आप ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए आज यानी 14 फरवरी तक ही अप्लाई कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने के लिए आज अंतिम तिथि है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दौबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
पात्रता मानदंड

  • ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पासिंग मार्क्स प्राप्त किए हो।
  • जीडीसी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।
India Post GDS Recruitment 2026: ऐसे करें जीडीएस के पदों पर अप्लाई

जीडीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर \“Click Here to Register/Apply\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें।
  • अब जरूरी दस्तावेजों, अपनी फोटो व हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: RSSB Clerk Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470854