search

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: एम्स नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन इस दिन से होंगे शुरू

LHC0088 3 hour(s) ago views 248
  

AIIMS NORCET 10 Recruitment: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने (AIIMS NORCET 10 2026) नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप बी) भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप बी) की भर्ती (NORCET) परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। बता दें, इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी, 2026 से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 16 मार्च, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन

  • इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी ऑनर्स या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास दो साल का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।


AIIMS NORCET 10 2026 जरूरी तिथि


इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 16 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल, 2026 और मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस

रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,000 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,400 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारो को फीस में छूट दी गई है।
ऐसे कर सकेंगे आप स्वयं अप्लाई

एम्स (NORCET 10) परीक्षा के लिए उम्मीदवार घर बैठे स्वयं अप्लाई कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • एम्स (NORCET 10) परीक्षा में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर करना होगा।
  • इसके बाद जन्मतिथि, ईमेल आईडी, फोन नंबर आदि को दर्ज करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।



यह भी पढ़ें: IBPS RRB Final Result 2026: आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां ibps.in से करें डाउनलोड
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159600