search

इंदौर: NMIMS कॉलेज में वैलेंटाइन डे प्रोग्राम में हंगामा, कैंपस में घुसकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

cy520520 4 hour(s) ago views 190
  

इंदौर NMIMS कॉलेज में बजरंग दल का हंगामा (स्क्रीनग्रैब)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित नरसी मोंजी (NMIMS) कॉलेज में शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। कॉलेज कैंपस के भीतर घुसकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां तोड़फोड़ की, जहां वैलेंटाइन डे का एक प्रोग्राम चल रहा था।

इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस में शिकयात दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कहा है कि उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
परिसर की संपत्ति को नुकसान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्रों के बीच घटी। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में परिसर में संपत्ति को नुकसान और अफरा-तफरी दिखाई दे रही है।
शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई

डीसीपी जोन 1, कृष्णा लालचंदानी ने कहा, “कैंपस में वैलेंटाइन डे का कार्यक्रम चल रहा था, तभी एक हिंदू संगठन ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की। छात्रों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है और कॉलेज प्रशासन की शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।“

यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर लव जिहाद और अश्लीलता के खिलाफ विहिप का मोर्चा, मनचलों को दी कड़ी चेतावनी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157331