search

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज रोहतक दौरे पर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; CM नायब भी रहेंगे मौजूद

Chikheang 2026-2-14 06:56:21 views 499
  

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रोहतक। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 14 फरवरी को रोहतक दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब एक बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एलुमनी मीट एवं गेट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद वे रोहतक जिला बार एसोसिएशन की ओर से स्थानीय न्यायिक परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे उनके आगमन व स्वागत से होगी, जिसके बाद गार्ड आफ आनर और स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

विभिन्न न्यायाधीशों के संबोधन के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी विचार रखेंगे। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का संबोधन होगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद व वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ संवाद के साथ होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244