search

अमेरिका की साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गोलीबारी, दो की मौत

Chikheang 3 hour(s) ago views 863
  

साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर में गुरुवार रात हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार रात लगभग 9:15 बजे हुई।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने गुरुवार की गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान या घायल व्यक्ति की स्थिति की पुष्टि नहीं की है। यह भी नहीं पता चल सका है कि क्या गोलीबारी करने वाला फरार है। साउथ कैरोलिना स्टेट विश्वविद्यालय में 3,000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।

गोलीबारी की सूचना मिलने पर रात में आरेंजबर्ग स्थित परिसर में लाकडाउन लागू कर दिया गया। इसे शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हटाया गया। जांचकर्ता घटनास्थल पर मौजूद थे और पुलिस आसपास के इलाकों में गश्त कर रही थी।

विश्वविद्यालय ने शुक्रवार की कक्षाएं रद कर दीं और छात्रों के लिए परामर्शदाताओं की व्यवस्था कीं। यह चार अक्टूबर को एक समारोह के दौरान हुई दो गोलीबारी की घटनाओं के ठीक चार महीने बाद हुई है। इनमें से एक घटना, जो उसी आवासीय परिसर के पास हुई थी, में 19 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। दूसरी गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया था।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161355