search

खगड़िया में घर में घुसकर युवक को मारी तीन गोली, पुलिस ने पूर्व सैनिक को किया गिरफ्तार

cy520520 2026-2-14 01:26:00 views 1165
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा-मथुरापुर गांव में गुरुवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर ग्रामीण अंकित कुमार (21) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। युवक को तीन गोलियां लगी है। घायल युवक को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। लोग डर के मारे कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। सूचना पर नगर थाना पुलिस मथुरापुर पहुंची और मामले की छानबीन की। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो हथियार व 30 कारतूस भी बरामद किया गया है। आर्म्स लाइसेंस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के गुरदासपुर जिले के जोड़न गांव का हरेंद्रपाल सिंह है।

पुलिस आरोपी के पास से एक मैगजीन सहित एक पिस्टल, एक बंदूक व पिस्टल और गन की कुल 30 कारतूस, चार खोखा, मोबाइल भी बरामद किया है। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिटायर्ड आर्मी जवान है। सूत्रों के अनुसार वह एक सफेदपोश का निजी बाडीगार्ड बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तकनीकी जांच व मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब का रहने वाला है। उसके पास से दो हथियार, आर्म्स लाइसेंस आदि भी बरामद किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार अंकित मूल रुप से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र स्थित उजवा गांव निवासी दीपक राय का पुत्र है। घटना की सूचना पर पिता सहित परिवार के लोग अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी अनुसार वह बहन के साथ सोनवर्षा-मथुरापुर में घर बनाकर रह रहा है। मथुरापुर उसका ननिहाल है। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक किसी का बयान दर्ज नहीं हो पाया है।

बयान लेने हेतु एक पुलिस अधिकारी को बेगूसराय रवाना किया गया है। जख्मी को तीन गोली लगी है। जख्मी के होश में आने के बाद और बयान दर्ज होने के उपरांत ही घटना के कारणों का सही-सही पता चल पाएगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725