search

इंदौर में 1 करोड़ से ज्यादा का गबन, सोया एक्सपोर्ट कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार, क्रेडिट कार्ड के जरिए किया था हेरफेर

LHC0088 6 hour(s) ago views 1026
  

कंपनी में घोटाला (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर की एक सोया उत्पाद निर्यातक कंपनी में एक करोड़ से अधिक की आर्थिक गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने कंपनी के ही कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 1 करोड़ 8 लाख रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर जमीन खरीदने की बात कबूल की है।

पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी सुरेश लख्मीचंद पाहुजा ने भागीरथपुरा निवासी पवन कुमार सुरेश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सुरेश पाहुजा पटेल नगर स्थित Sonic Biochem Extraction Private Limited में मैनेजर हैं। कंपनी सोया उत्पादों का निर्माण एवं निर्यात करती है और तुर्की, अमेरिका तथा खाड़ी देशों में व्यापार करती है।

मूल रूप से प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी पवन कुमार को 1 अप्रैल 2017 को कंपनी में एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंट सेक्शन में सहायक के पद पर नियुक्त किया गया था। उसे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक लेनदेन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में MBA छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, सहपाठी के कमरे में मिला निर्वस्त्र शव, कॉलेज ग्रुप पर प्रसारित हुआ था अश्लील वीडियो  

आरोप है कि पवन ने इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए कंपनी के क्रेडिट कार्ड से विभिन्न खातों में कुल 1 करोड़ 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि गबन की गई रकम से उसने जमीन खरीद ली।

गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने गबन की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159384