search

महाशिवरात्रि को लेकर रायबरेली में भव्य तैयारियां शुरू, कई स्थानों पर लगेंगे मेले

cy520520 Yesterday 23:56 views 791
  

बाबा जगमोहनेश्वर धाम को भव्यता प्रदान करने में जुटे कलाकार  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद के सभी शिवालयों में तैयारी तेज हो गई है। रंग-रोगन के साथ ही भक्तों की लगने वाली लाइन के रास्ते को दुरूस्त किया जा रहा है। मंदिर कमेटियां भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिन रात एक कर रही हैं।

सिद्धपीठ भंवरेश्वर महादेव मंदिर, श्रीबाल्हेश्वर महादेव मंदिर व सोहलेश्वर महादेव धाम में लगने वाले मेले के लिए भी तैयारी पूर्णता की ओर है। स्थानीय से लेकर अन्य जनपदों के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दिया है।

लालगंज के श्री बाल्हेश्वर महादेव का कानपुर के कलाकारों द्वारा 69 फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के झूलों समेत मिठाइयों घरेलू सामानों की दुकानें लगने लगी हैं। पुजारी झिलमिल जी महाराज ने बताया कि बाल्हेश्वर महादेव मंदिर के गुंबद का त्रिशूल सूर्य के साथ घूमता है।

यहां आने वाले भक्तों की मनौतियां पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को भोर 3 बजे से जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। भंवरेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी रमेश ने बताया कि कई दिनों से शिवरात्रि की तैयारी चल रही है। भक्तों की सुविधा के लिए रास्ते में मैट बिछाई जाएगी। भक्तों को फलाहार का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157070