रिश्वत लेते एएसआई मुख्तार गिरफ्तार। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को पुलिस स्टेशन बेमिना के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी को एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बेमिना पुलिस स्टेशन में तैनात एक एएसआई मुख्तार अहमद खान निवासी नेवा पुलवामा जोकि बेमिना पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 88/2025 के तहत दर्ज मामले में शिकायकर्ता से रिश्वत मांग रहा है।
आरोपित एएसआई उक्त मामले की जांच कर रहा है और मामले में अदालत में चालान हो चुका है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में एएसआई पर आरोप लगाया कि उसने धमकी दी है कि अगर उसक मांग पूरी नही की गई तो वह उसे (शिकायतकर्ता) को फंसा देगा।
एसीबी ने शिकायत का संज्ञान लिया और जांच की। जांच में शिकायत सही पायी गई और तदुनसार भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के सेक्शन 7 के तहत केस एफआइआर नंबर 04/2026 पुलिस स्टेशन एसीबी श्रीनगर में दर्ज किया गया।
जांच के दौरान आरोपित एएसआई मुख्तार अहमद खान को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई और आज जब वह शिकायकर्ता से आठ हजार रूपये की रिश्वत ली तो उसे पकड़ लिया गया। मौके पर ही निष्पक्ष गवाहों ी मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई और उसके पास से रिश्वतराशि बरामद की गई। मामले की आगे की जांच जारी है। |
|