search

JSSC CGL पेपर लीक ठगी का मुख्य आरोपी अनीश पटना से गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी CBI

deltin33 3 hour(s) ago views 140
  

50 लाख रुपये के ठगी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में कथित पेपर लीक के नाम पर करीब 50 लाख रुपये के ठगी का मुख्य आरोपित अनीश कुमार गुरुवार को बिहार के पटना से गिरफ्तार हो गया।

पूरे मामले की जांच कर रही सीआईडी झारखंड का विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उसे गिरफ्तार किया और पटना से लेकर रांची पहुंची।

रांची स्थित कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया गया है। अब सीआईडी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और उसे ठगी में सहयोग करने वालों की उससे जानकारी लेगी।  

एसआईटी को अनीश कुमार की लंबे समय से तलाश थी। वह फरार चल रहा था। इसी बीच उसके पटना में होने की सूचना मिली, जिसके बाद एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  

आरोप है कि उसने 28 से अधिक अभ्यर्थियों से प्रश्न पत्र लीक करने के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। वह प्रश्न पत्र देने के नाम पर अभ्यर्थियों को नेपाल भी ले गया था, जहां फर्जी प्रश्न पत्र देकर उनसे ठगी की थी। इसके लिए किसी अभ्यर्थी से 50 हजार, किसी से एक लाख, किसी से दो लाख रुपये की ठगी की थी।

उसने अभ्यर्थियों को सिर्फ कुछ प्रश्न व उत्तर देकर उक्त ठगी की थी। अब सीआडी आरोपित से रिमांड पर पूछताछ कर उसके सहयोगियों की जानकारी लेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470576