search

पूर्वी चंपारण: हरसिद्धि थाने के 6 पुलिस पदाधिकारियों का एक साथ तबादला, विभाग में मचा हड़कंप

deltin33 3 hour(s) ago views 124
  

हरसिद्धि थाने के 6 पुलिस पदाधिकारियों का एक साथ तबादला, विभाग में मचा हड़कंप



संवाद सहयोगी, हरसिद्धि। थाना से एक साथ छह पुलिस पदाधिकारियों के तबादले से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। तबादला होने वालों में अपर थानाध्यक्ष संतोषी कुमारी भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में एक युवक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसमें रिश्वत लेकर बाइक समेत पकड़े गए युवक को छोड़ने की बात सामने आई थी।

जानकारी के अनुसार, कृतपुर निवासी एक युवक को बीते एक फरवरी की रात थाना लाया गया था, जिसे कथित रूप से 15 हजार रुपये लेकर छोड़ देने का आरोप पुलिसकर्मियों पर लगा था।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार से जांच कराई।

जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए, जिसके आधार पर थाना के निजी वाहन चालक विकास कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। विकास कुमार, जो बंजरिया के साहू टोला का निवासी बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन पूर्व न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

इस कार्रवाई के बाद से ही विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी। इसी क्रम में हरसिद्धि थाना से प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार की अनुशंसा पर एक साथ छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

तबादला होने वालों में अपर थानाध्यक्ष संतोषी कुमारी के अलावा दारोगा राजकुमार, दारोगा अजय कुमार झा, जमादार पवन कुमार अकेला, जमादार अरविंद कुमार सिंह तथा पीटीसी अभिमन्यु कुमार शामिल हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470558