search

कानपुर लखनऊ हाईवे पर जाजमऊ में 4 घंटे लगा जाम, फंसे सपा मुखिया अखिलेश

Chikheang 2 hour(s) ago views 876
  

औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोन नदी के पास कानपुर-लखनऊ हाईवे पर लगा जाम। जागरण



संवाद सहयोगी, शुक्लागंज(उन्नाव)। जाजमऊ में लखनऊ से कानपुर जाने वाले हाई वे पर शुक्रवार को को दोपहर लगभग एक बजे पुराने गंगापुल पर एक प्राइवेट बस के खराब होने से जाम लग गया। इसी दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव का काफिला कानपुर जा रहा था। अखिलेश यादव का काफिला जाम में फंस गया। जिसपर सपा मुखिया ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म्स जैसे एक्स और फेसबुक पर जाम का वीडियो डालते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने पोस्ट में लिखा \“दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जितना बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं।


कानपुर से लखनऊ जाने वाले हाई वे पर पुराने गंगापुल से लेकर त्रिभुवनखेड़ा तक लगभग चार किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें शाम लगभग पांच बजे तक लगी रहीं। चार घंटे तक जाम से राहगीरों को झूझना पड़ा। बड़े व छोटे सभी वाहन जाम में फंसे रहे। हालत यह रही कि वाहन शाम लगभग पांच बजे तक त्रिभुवनखेड़ा तक वाहनों की लाइन लगी रही। बमुश्किल रेंग कर निकल सके।


जाजमऊ चौकी इंचार्ज विनोद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे पुराने गंगापुल पर कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस खराब हो गई थी। जिसकी वजह से जाम लग गया था। उसी दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला आ गया। जो थोड़ी देर के लिए जाम में फंस गया। काफिला कानपुर जा रहा था। इस दौरान अखिलेश को देखने व अभिवादन करने के लिए उनके कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।

उन्होंने बताया कि पुल पर खराब हुई बस को धक्का देकर गंगापुल से कानपुर की ओर हटवाया गया। उसके बाद वाहन निकल सके। शाम लगभग पांच बजे तक त्रिभुवनखेड़ा तक वाहनों की लाइन लगी रही। वाहन रेंग कर निकल सके। जाम की वजह से राहगीरों को गंतव्य तक जाने में घंटों की देरी हुई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161164